उत्तर प्रदेश न्यूज21आदित्य शर्मा
दिबियापुर (औरेया): तीन बार एमएलसी रहे सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके कढोरेपुरवा आवास पर शान्ति हवन संपन्न हुआ और उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन कुंड में हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतको व आसपास के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने आहुतियां डाली।
इस मौके पर सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पूर्व एमएलसी के जाने से शोक की लहर है और सब लोग दुख व्यक्त कर रहे है। वास्तव में पूर्व एमएलसी एक सुलझे हुए इंसान थे और उन्होंने प्रदेश व समाज की उन्नति के लिए काफी कार्य किये, जिन्हें जीवन पर्यंत भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पूर्व एमएलसी की राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता पर भी चर्चा की। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रदांजलि अर्पित की । वही शांति हवन पँ जय नारायण शास्त्री ने सम्पन्न कराया । आहुति देने वालो में उनके पुत्र वधू मनोरमा यादव ,पौत्र गौरव यादव ,सौरभ यादव , रमेश सिंह यादव ,रौनक ,ज्योति , शिव सिंह यादव ,सत्यदेव सिंह आदि के अलावा पूर्व विधायक प्रदीप यादव , सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह , विपिन गुप्ता जिला अध्यक्षय व्यापार मंडल, रामबाबू यादव ,पूर्व प्राचार्य डाक्टर अजब सिंह यादव ,पूर्व मंत्री श्री कृष्ण यादव ,राजू सिंह ,औरैया ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ,पवन कुशवाहा सहित आसपास जिलो के लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know