पहले दिन 11 मरीजाें का इलाज
साप्ताहिक राेस्टर के हिसाब से डॉक्टर हाेंगे उपलब्ध
नवनीत पोरवाल
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21
औरैया:जिला 100 शैय्या युक्त अस्पताल की तरह अब दिबियापुर में बुधवार से ओपीडी सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर दिबियापुर सीएचसी के प्रभारीे डॉ जितेंद्र यादव के निर्देश मे डॉ विजय आनंद ने ओपीडी का शुभारंभ किया।
इस ओपीडी में जिला अस्पताल की ओपीडी की तरह मरीजों की जांच भी की जाएगी। ओपीडी के संचालन से गरीब लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन कई दर्जन मरीजों की जांच कर दवा दी गयी। इस दौरान कई मरीजों की जांच की गयी। साथ ही दवा प्रदान किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know