नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन(AIPA)
कानपुर:कानपुर शहर ड्रग माफिया का अड्डा बनता रहा है, ड्रग तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस ने शनिवार को गांजा तस्कर गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करके पचास किलो गांजा और दो कार बरामद की है। गिरोह के सदस्य छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से नक्सलियों से गांजा लाकर अलग अलग राज्यों के शहरों में आपूर्ति करते थे।पनकी थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर झांसी व चंडीगढ़ नंबर की दो कारों से भाटिया तिराहे के पास गुजरने वाले हैं। वह पुलिस टीम के साथ भाटिया तिराहे पहुंचे, जहां गांजा तस्करों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें दबोच लिया। दोनों कार की तलाशी में पुलिस को 25-25 किलो गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में तीनों युवकों ने अपना नाम औरैया के अरहवा कटरा निवासी नरेश नायक, रवि कुमार व छत्तीसगढ़ के गरियाबंद निवासी योगेश नायक बताया है। बताया कि सारा गांजा छत्तीसगढ़ व उड़ीसा के नक्सलियों से लाकर कानपुर व उसके आसपास के कई जनपदों में सप्लाई करते हैं। पुलिस अब तस्करी से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know