नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
कानपुर आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार को रेलवे की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। ट्रेन में सचल दल के टीटीई के पास रिकार्ड से अधिक पैसा मिला। टीम ने फेसर टिकट रसीद बुक पर लिखापढ़ी की है। आगे की कार्यवाही मुख्यालय से की जाएगी। ट्रेन सुबह निर्धारित समय से नई दिल्ली से लखनऊ वाया कानपुर चली। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकने पर सुबह आठ बजे तीन सदस्यीय विजलेंस टीम एसी चेयरकार कोच में चढ़ी और सभी यात्रियों के टिकट चेक किए।ट्रेन में बिना टिकट तो कोई नहीं मिला लेकिन एक टीटीई के पास अधिक कैश मिला है। टीम इटावा स्टेशन पर उतर गई। इसकी रिपोर्ट प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल की विजिलेंस टीम को भेजी जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know