Top News

सामने आया विकास दुबे का एक और कारनामा, दहशतगर्द ने कब्जा लिया था मकान, 13 साल से मालिक भी लापता

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
कानपुर:दहशतगर्द विकास दुबे का एक और कारनामा सामने आया है। कानपुर में एक किरायेदार के साथ मिलकर विकास दुबे ने स्वरूपनगर में एक मकान पर कब्जा कर लिया था। फर्जी हस्ताक्षर और मकान मालिक की फोटो लगाकार मकान के दस्तावेज अपने नाम करवा लिए थे। यह मामला 2007 का है। तब से मकान मालिक भी लापता है।पीड़ित परिवार ने अब डीआईजी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। स्वरूपनगर निवासी कमला देवी ने बताया कि उनके पति शत्रुघ्न की स्टेशनरी की दुकान थी।उनके मकान में एक किरायेदार रहता था, जो विकास दुबे का करीबी था। आरोप है कि 2007 में विकास दुबे ने पुलिस प्रशासन से सेटिंग कर मकान अपने नाम कराकर कब्जा कर लिया था।इसके बाद से शत्रुघ्न भी लापता हैं। आरोप लगाया कि विकास और उनके गुर्गों ने ही उन्हें गायब कराया है। डीआईजी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जल्द ही किरायेदार से पूछताछ की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने