Top News

हाथरस की बेटी के लिए औरैया जिले के पिपरौली शिव में निकाला कैंडल मार्च

हाथरस की बेटी के लिए औरैया जिले के पिपरौली शिव में  निकाला कैंडल मार्च

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशिएशन
औरैया:-हाथरस में युवती से दरिंदगी को लेकर औरैया जिले के पिपरौली शिव गांव में सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोगों में दिखा आक्रोश। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द बड़ी कार्रवाई हो,सरकार कड़े कदम उठाए! 
हाथरस में बीते दिनों एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए इस प्रकरण को लेकर सामाजिक संगठन हुआ राजनीतिक दलों ने अपनी प्रक्रिया दी है वहीं दूसरी तरफ औरैया जिले की पिपरौली शिव गांव में बहन मनीषा के साथ न्याय को लेकर क्षेत्रवासियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कैंडल मार्च निकाला वाह बहन मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए जिसके तहत महीने के अंदर कड़े दंड की व्यवस्था होनी चाहिए ऐसा करने से दुष्कर्मी ऐसी घटना को अंजाम देने से बाज आएंगे वहीं दूसरी तरफ कहना है कि देश और प्रदेश में लगातार एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं प्रकाश में आ रही है यह घटना ठंडी नहीं हो पाती है तब तक दूसरी घटना घटित हो जाती है देश व प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं केंद्र व प्रदेश सरकार इस प्रकार की घटनाएं रोकने में पूरी तरह से विफल रहे सरकारों को इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए!दुसरी तरफ युवाओ में जज्बा रहा न्याय को लेकर उपस्थित समस्त क्षेत्रवासी, ग्रामवासी व युवा!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने