सौरभ त्यागी जालौन
*कमतरी में 50 बर्षीय महिला लापता, पुत्र ने पुलिस से लगाई गुहार*
*गान्धी नगर कोंच से भी एक युवक हुआ लापता*
कोंच(जालौन) कोंच सर्किल के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमतरी निवासी प्रशांत पुत्र नरेन्द्र खरे ने रविवार को थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसकी 50 बर्षीय माँ सुमन देवी का बीमारी की अवस्था में झाँसी में डॉ दिनेश राजपूत के अस्पताल में बीते करीब 5 बर्ष से उपचार चल रहा है जिसके चलते कई बार माँ अकेली ही झाँसी आती जाती रहीं हैं।प्रशांत ने प्रार्थना पत्र में बताया की बीती 3 अक्टूबर को दवा लेने हेतु माँ झाँसी गई हुई थी लेकिन अब तक वह लौटकर वापस घर नहीं आयी हैं और सभी जगह खोजने पर भी माँ का पता नहीं चल रहा है।प्रशांत ने बताया की उसने डॉ दिनेश राजपूत के अस्पताल में जानकारी की तो बताया गया की माँ अस्पताल पहुंची ही नहीं हैं।परेशान एवं चिंतित प्रशांत ने माँ की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।
*लापता हुए भाई के मामले में पुलिस से की कार्यवाही करने की मांग*
कोंच(जालौन) नगर के मुहल्ला गान्धी नगर निवासी आशुतोष पुत्र चंदन सिंह ने सोमवार को कोंच कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की उसका भाई प्रद्युम्न प्रताप सिंह बीते रोज रविवार को सुबह करीब 9 बजे कोंच से औरैया में रहने वाली दीदी के घर जाने हेतु निकला था लेकिन वह अब तक दीदी के घर पर नहीं पहुंचा है।आशुतोष ने प्रार्थना पत्र में बताया की सोमवार को उसने भाई के मोबाइल पर फ़ोन लगाया तो औरैया थाने के एक दरोगा ने फोन उठाया जिन्होंने बताया की कोई राहगीर ने वह मोबाइल थाने में जमा कराया है।परेशान आशुतोष ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।
*पुलिस ने की शांति भंग की कार्यवाही*
कोंच(जालौन):कोतवाली की सुरई चौकी प्रभारी मदन पाल ने सोमवार को कांशीराम कॉलनी में अकारण ही आमजन के साथ गाली गलौज कर रहे शमीम पुत्र सलीम निवासी आज़ाद नगर हाल निवासी कांशीराम कॉलनी को मौके से पकड़ लिया और पुलिस ने उसको शांति भंग में निरूद्ध कर दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know