Top News

बढ़ती घटनाओं को लेकर गुलाबी गिरोह सेना में आक्रोश

*गुलाबी गिरोह सेना ने रेप की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित होकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
सौरभ त्यागी

कोंच(जालौन):सूबे के अलग अलग क्षेत्रों में रेप की लगातार बढ़ती घटनाओं एवं पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से आक्रोशित गुलाबी गिरोह सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को सौंपा।सेना की मुख्य कमांडर अंजू शर्मा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर एकत्रित महिलाओं ने एसडीएम को सौंपे गये ज्ञापन में कहा की सूबे में रेप की घटनायें लगातार बढ़ रहीं हैं और हाथरस रेप कांड के पीड़ित परिजनों के साथ शासन प्रशासन ने ज्यादती की है जो निंदनीय है।ज्ञापन में कहा गया की आज
पुलिस का अपराधियों में जरा भी भय नहीं है और पुलिस थाने दलालों का अड्डा बन गये हैं।महिलाओं एवं युवतियों के पुलिस द्वारा सम्मान नहीं किया जा रहा है।ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन को महिलाओं के साथ बैठक कर कानूनी जानकारियां प्रदान की जायें व गरीब महिलाओं को सम्मान ना देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की जाये,साथ ही फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।वहीं हाथरस गैंगरेप की घटना के आरोपियों को अधिकतम 1 बर्ष के अन्दर फाँसी पर लटकाये जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से की गई।ज्ञापन सौंपने वाली महिलाओं में सियारानी, ज्योति, बिट्टी,राजकुमारी, गोमती, सुशीला,सरोज, राखी, बेबी,खुश्बू,रानी, राजवती आदि शामिल रहीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने