नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन(AIPA)
औरैया:कोरोना काल के चलते शासन के आदेश से बंद सभी पार्कों और स्टेडियम को खोले जाने के जारी किए गए आदेश से सुबह-शाम सैर-सपाटा करने वालों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई देने लगी है।
फरवरी माह से बंद पार्कों को अब जाकर शासन से खोलने का आदेश जारी किया गया है। लगभग छह माह से घरों में कैद सुबह की खुली हवा में घूमने वालों के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की खबर है। इस संबंध में शहर के लोगों ने अमर उजाला से बात कर अपनी खुशी व्यक्त की।
महेश कहते हैं पिछले बीस सालों से सुबह-सुबह जागना और फिर खुली हवा में टहलने का सिलसिला बदस्तूर जारी था। लेकिन कोरोना के चलते सरकार की ओर से पार्कों के बंद किए जाने से घर में कैद होने को मजबूर कर दिया था। अब जाकर पार्कों के खोलने के जारी किए गए आदेश से मन प्रफुल्लित है। एक बार फिर से पार्क जाने को मिलेगा और खुली तरोताजा हवा का भी आंनद उठा सकेंगे।
अनिल कहते हैं सुबह की ताजी हवा के लिए पार्क से अच्छा स्थान और कहां हो सकता है। सुबह उठना और पार्क की ताजी हवा से पूरा दिन शरीर में स्फूर्ति का आनंद दिलाता रहता था। जब से पार्क बंद कर दिए गए, तब से पूरे दिन अजीब सा आलस्य बना रहता है। कुछ भी काम करने का मन नहीं करता। छह माह बाद सरकार के आदेश से फिर से पार्क जाने का मौका मिला है। ताजगी भरी हवा का पूरा लाभ ले सकेंगे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know