नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर देहात:मंगलपुर क्षेत्र से फरवरी माह में गायब हुई किशोरी ने पंजाब चंडीगढ़ में मिले एक युवक से निकाह कर लिया। युवक के घर वह बिजनौर भी चली गई और अपना नाम बदल लिया। हालांकि उसे पकड़ने के बाद पुलिस निकाह करने वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिासकर्मियों ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के किसान की 15 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी पर कुछ पता न चल सका था। इधर एसआई कौशल कुमार ने मुखबिर की सूचना पर झींझक कस्बे के छोटे चौराहे पर किशोरी को बरामद कर लिया।
उससे पूछताछ किया तो उसने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर ट्रेन से चंडीगढ़ चली गई थी और वहां उसे बिजनौर भनेड़ा किरकपुर गांव का बिलाल नामक युवक मिला। उससे जान पहचान होने के बाद वह उसके घर गई और बाद में उससे निकाह कर लिया। उसने वहां पर अपना नाम भी बदल लिया। अपनी मर्जी से उसने निकाह की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं किशोरी यहां क्या करने आई थी इस बारे में उसने चुप्पी साध रखी है। थाना प्रभारी मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग से निकाह करने पर युवक की तलाश की जा रही और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी के दर्ज मुकदमे में ही धारा तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know