Top News

औरैया में भाजपा नेता की संदिग्ध हालात में माैत, पत्नी का आरोप- जहर खिलाकर की गई हत्या

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया: गांव जसाकापुरवा निवासी कप्तान सिंह राजपूत का 21 वर्षीय पुत्र सचिन राजपूत भाजपा ओबीसी मोर्चा से मंडल उपाध्यक्ष है। बुधवार की देर शाम को वह गांव के नागेश राजपूत के साथ में पड़ोस के गांव बीलराई में पार्टी में गया हुआ था। देर रात जब वह घर पर आया तो उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। उसने अपनी पत्नी सोनम को दर्द होने की बात बताई। उसके बाद जैसे ही सचिन पानी लेने के लिए नल तक पहुंचा तभी बेहोश होकर गिर गया। बेटे की खराब हालत देख घबराए स्वजन उसे तत्काल दिबियापुर स्थित निजी
अस्पताल में लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दिवंगत सचिन के बड़े भाई देश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो स्वजन आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सोनम ने गांव के ही नागेश कुमार व दिलीप राजपूत पुत्र राजेंद्र राजपूत के खिलाफ जहर खिलाकर हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस दबिश देने गई तो आरोपित मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने आरोपितों के स्वजन को हिरासत में ले लिया है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोपहर बाद स्वजन ने शव उठने दिया। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।मंडल अध्यक्ष का ये है कहना
भाजपा मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सर्वेश पाल ने कहा कि इस तरह के कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले की प्राथमिकी दर्ज केवल औपचारिकता न पूरी की जाए।

मृतक का हुआ था प्रेम विवाह 
ग्रामीण बताते है 28 मई 2020 को सचिन राजपूत ने प्रेम विवाह किया था। सजातीय होने के कारण दोनों के घर वालों ने स्वीकार कर लिया। इसलिए यह हत्या का कारण नहीं होगा। 
दो पक्षों में झगड़े की वजह तो नहीं हत्या का कारण दिवंगत के भाई देश राज ने बताया की 26 जनवरी को भाग्यनगर में पतरा व खानपुर के लड़कों में झगड़ा हो गया था। शाम को मेरे भाई को भाग्यनगर में नागेंद्र ने बुलाया और बोले तुम बहुत बड़े नेता हो इसी को लेकर इसने मारपीट की थी। इसके बाज समझौता हो गया और वह मन में टीस रखे रहा। कल शाम को यही बुलाकर ले गया था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने