Top News

कानपुर से पूर्व विधायक रहे मा0 सलिल विश्नोई की माता जी का आकस्मिक निधन

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21 (AIPA)

औरैया:कानपुर से पूर्व विधायक रहे मा0 सलिल विश्नोई की माता जी का 94 वर्ष की आयु में आज गुरुवार दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को प्रातः लगभग 8:30 बजे उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया।उनके पार्थिव शरीर को आज दर्शन के लिए रखा जाएगा। और अंतिम संस्कार 16 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे कानपुर के भैरव घाट पर किया जाएगा।सलिल विश्नोई की पूज्य माताजी

के आकस्मिक निधन की सूचना पर लोगों में शोक व्याप्त हो गया। वही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा0 मानवेन्द्र सिंह जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्र सहित अन्य नेताओं व तिलक महाविधालय के अध्यक्ष/प्राचार्य सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।दुःखी परिवार को  धैर्य धारण की  कामना की।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने