नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
उन्नाव:जिले में आनंद घाट पर बालूघाट पुलिस चौकी के समीप गांजा बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में खुलेआम गांजा खरीदा और बेचा जा रहा है।
खरीदने वाला पूछ रहा है कि आप चौकी के पास गांजा बेच रहे हो। पुलिस का डर नहीं है। गांजा बेच रहे युवक ने बताया कि बालूघाट चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को 20 हजार रुपए महीना देते हैं, इसलिए खुलेआम बेचते हैं। तुमको गांजा बेचना है तो बात करा दें।
इस मामले में एसपी का कहना है कि बालूघाट पुलिस चौकी के पास गांजा बिकने के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, जांच कर संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know