खाद की दो दुकानें निलंबित, सात को चेतावनी नोटिस
नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:जिले में उर्वरक की कालाबाजारी एवं मिलावट रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम के निर्देश पर भूमि संरक्षण अधिकारी, उपकृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी ने गुरुवार को जिले के तहसील व ब्लॉकों में औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों को निलंबित तथा सात को नोटिस जारी कर चेतावनी दी।
उपकृषि निदेशक विजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार रावत व जिला कृषि अधिकारी ने तहसील औरैया, बिधूना व अजीतमल क्षेत्र की खाद व बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। एग्रीजंक्शन लहरापुर, कृष्ण कुमार गुप्ता मुरादगंज में खाद की दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया। रामकृष्ण सेवा केंद्र बिधूना, फौजी खाद भंडार, यादव खाद भंडार नेबिलगंज अछल्दा, कृष्णा खाद बीज भंडार नेबिलगंज, योगेंद्र खाद बीज भंडार नेबिलगंज, किसान खाद बीज भंडार रुरुगंज, पाल खाद-बीज भंडार में अभिलेख आदि में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी जारी किए गए।उपकृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि जिले में डीएपी व यूरिया का पर्याप्त मात्रा में स्टाक उपलब्ध है। खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। किसान से उर्वरक का निर्धारित मूल्य से अधिक कोई वसूली करता है तो उसकी शिकायत अविलंब जिलाकृषि अधिकारी, उपकृषि निदेशक से करें। उन्होंने खाद बेचने वालों को चेताया कि निर्धारित मूल्य पर ही खाद बेचें। कालाबाजारी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know