स्वास्थकर्मी समेत जिले में आए 22 नए संक्रमित
नवनीत पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:गुरुवार को जिले में 22 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, बैंक कर्मचारी और पुलिस कर्मी भी शामिल है। जिले में अब तक 1826 संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1460 हो गई है। अब एक्टिव केस 348 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को 22 नए संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही 20 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। आज जिले में 1185 सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर के 520, ट्रू-नॉट के एक, एंटीजन के 664 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 36820 सैंपपल लिए गए हैं। जिसमें 33778 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आगरा लैब से अब 1989 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक ट्र-नॉट के 1758 और एंटीजन के कुल 28359 सैंपल लिए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन ऐडिशनल कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 10, एल-वन ऐडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में छह और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में अब तीन संक्रमित मरीज भर्ती है। जबकि जिलेभर में अब 302 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। गुुरुवार को पांच नए हॉटस्पॉट बनाए गए। जिसके चलते जिले में अब कुल 116 एक्टिव हॉटस्पॉट है। जिले में अब तक 403 स्थानों को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know