*किसानों की समस्यायों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन*
अजय राजपूत उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
दिबियापुर:रविवार मुख्यालय में भारती किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा को महंगाई के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपते हुए।कहा कि प्रदेश में दिन पर दिन विद्युत, डीजल ,पेट्रोल रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे है । बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं और कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के समय जो भी शिक्षण संस्थान नहीं खोले गए हैं उन विद्यालयों के छात्र -छात्राओं से शुल्क शिक्षा न वसूला जाए आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को।आश्वाशन दिया था।राज्य में किसी भी प्रकार से किसानों को एवं सामान्य इंसान को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी लेकिन आज के समय में अन्ना गोवंश को व्यवस्थित कराने के लिए बड़े-बड़े वादे किए लेकिन यह सभी बातें हवा-हवाई साबित हो रही है । जहां कहीं भी देखो सड़कों पर किसानों के खेतों में अन्ना मवेशी खेतों में और सड़क पर खड़े मिलते हैं जिससे किसानों की फसलें दिन पर दिन बर्बाद कर रहे हैं और इनसे ही किसानों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर जिला अध्यक्ष ने कहा 60 वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक किसान को पेंशन की सुविधा दी जाए और और जिससे कि उनका अपना एक जीवन सुचारु रुप से चल सके उन्होंने बताया कि पश्चमी जिलों में गन्ना किसानो का भुगतान समय पर किया जाए क्योंकि इन सब चीजों को लेकर आज किसानों में सरकार के हवा हवाई वादों से आक्रोश दिखाई दे रहा है। यदि किसानों का भुगतान समय पर नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे ।भारतीय किसानी यूनियन टिकैत जिला अध्यक्ष के सदस्यों जिसमें से सोबरन सिंह राजपूत जिला मंडल सचिव ,रामनरेश राजपूत कोषाध्यक्ष ,केशव सिंह यादव अध्यक्ष अजीतमल चिरंजीलाल राजपूत, गंगाराम रमतहसील अध्यक्ष औरैया रामचंद्र और किसान जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know