*नगर पंचायत में कर्मचारियों के लिए गए सैंपल*
नवनीत पोरवाल उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
अजीतमल:कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य टीम द्वारा कर्मचारियों के सैंपल लिए गए । यह सेम्पल चेयरमैन कि आग्रह पर पहुंची स्वास्थ टीम द्वारा लिए गए हैं।
चेयरमैन रानी पोरवाल ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन बाहरी लोगों का आना जाना रहता है। वहीं सफाई कर्मचारी भी गंदगी आज से प्रतिदिन रूबरू होते रहते हैं ।ऐसे में उनकी सुरक्षा रखने का दायित्व हम सभी जिम्मेदारों का बनता है ।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया स्वास्थ केंद्र द्वारा नगर पंचायत करीब एक सैकड़ा कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं सभी लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के लिए अपील की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know