Top News

औरैया में विधायक से मिले सभासद, गिनाई समस्याएं!

उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
विधायक से मिले सभासद, गिनाई समस्याएं
विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद के सभासद सोमवार को सदर विधायक से मिले। इस दौरान उन लोगों ने पालिका की समस्याएं गिनाई। साथ ही कहा कि विकास कार्यों में जिला प्रशासन रोड़ा अटका रहा है। पैमाइश के बाद भी सत्ती तालाब व चड्डा टाकीज के सामने से अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा है। सभासदों का कहना था कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। सत्ती तालाब व चड्ढा टॉकीज के सामने दुकानदारों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी कई बार पैमाइश कराईर गई। मगर अभी तक प्रशासन ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। जिससे अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जबकि शासन व सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सरकारी जमीन से कब्जे हटवाए जाए। सभासदों का कहना था कि जिलाधिकारी की ओर से पालिका की बोर्ड बैठक के प्रस्तावों पर रोक
लगाई गई है। जिससे नगर का विकास प्रभावित हो रहा है। कई कर्मचारियों का वेतन भी समय से नहीं मिल रहा है। इस पर सदर विधायक रमेश दिवाकर ने सभासदों को डीएम से वार्ता कराने का आश्वासन दिलाया। इस दौरान सभासद सतीश पाठक, राजेंद्र तिवारी, पंकज मिश्रा, सुनीता देवी,

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने