औरैया में प्रधान के अधिकार सीज, पंचायत सचिव निलंबित
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
औरैया:ब्लॉक अजीतमल की ग्राम पंचायत शेखपुर आधार सिंह में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण में ग्राम प्रधान के अधिक भुगतान निकालने का मामले संज्ञान में आया है। डीएम द्वारा कराई जांच मेें मामले की पुष्टि होने पर प्रधान के अधिकार सीज करने, पंचायत सचिव को निलंबित तथा जेई के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पंचायत शेखपुर आधार सिंह में ग्रामीणों ने डीएम अभिषेक सिंह से ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ निर्माण कार्यों व मनरेगा के कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। कमेटी की जांच में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण में करीब 1.53 लाख रुपये अधिक निकाले जाने तथा प्रधान द्वारा फर्जी मास्टर रोल तैयार कर अपना मां केतकी देवी के नाम से 16 हजार रुपये निकालने का मामला भी जांच में सामने आया।
जांच रिपोर्ट में शिकायत की पुष्टि सही होने पर डीएम ने पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रधान उमेश सिंह के अधिकार सीज करने, पंचायत सचिव सौरभ यादव को निलंबित करने तथा जेई रुरुल इंजीनियरिंग डिर्पाटमेंट बीडी वर्मा के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रधान व पंचायत सचिवों में हड़कंप मचा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know