जमानत पर छूटने के बाद दबंगों ने पीटा, दे रहे धमकी
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सराय पुख्ता रामगढ़ में दबंगों ने 15 दिन पहले सड़क पर निकलने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर छूटने के बाद दबंग अब धमकी देकर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एसपी सुनीति को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सुनीति ने थानाध्यक्ष दिबियापुर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।गांव सराय पुख्ता रामगढ़ निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र बदन सिंह ने ककोर स्थित एसपी कार्यालय में एसपी सुनीति को दिए शिकायती पत्र देकर बताया कि दो सितंबर की रात सात बजे घर के बाहर आम रास्ते पर कीचड़ होने के कारण वह पत्नी व दो वर्षीय पुत्री के साथ बटेश्वर के चबूतरे से निकलने लगे। इससे खफा होकर बटेश्वर के साथ सुरेंद्र, रामनरेश, सुनील व नीरज आदि गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर वह लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और उसे व पत्नी को जमकर पीटा।
चीख पुकार की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे सर्वेश, सत्यम, संगीता व सत्यवती को भी पीटा। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के अगले दिन तीन सितंबर को दिबियापुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने नीरज व सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर छूट कर भी आ गए हैं। अब दबंग रिपोर्ट वापस ने लेने पर उसे व परिवार को जान से मारने की घमकी दे रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know