Top News

सपा एमएलसी की अवैध संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा

सपा एमएलसी की अवैध संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया : शहर के महावीरगंज स्थित पंचमुखी मंदिर में जमीन के विवाद में की गई हत्या के मामले में सपा एमएलसी के भाई की संपत्ति कुर्क कराए जाने के लिए मंगलवार को डीएम के आदेश पर नोटिस चस्पा किए गए। एसडीएम व पुलिस ने ग्राम भड़ारीपुर पहुंचकर उनके खेतों में नोटिस चस्पा करते हुए उप निबंधक को उस जमीन की ब्रिकी न किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।शहर के महावीरगंज स्थित पंचमुखी मंदिर के पास 15 मार्च को दिन-दहाड़े वकील मंजुल चौबे व उनकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस ममाले में पुलिस ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई रामू पाठक व पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। अब तक पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुनीति की आख्या व साक्ष्य से संतुष्ट होकर सपा एमएलसी संतोष पाठक निवासी ग्राम भड़ारीपुर द्वारा अपराध से अर्जित अपनी पत्नी पदमा के नाम से अवैध संपत्ति को स्वामित्व एवं कब्जे से हटा न दे तथा इस संपत्ति की सहायता से अपने को निर्दोष साबित न कर सके। इस कारण से उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। दो दिन पहले शहर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक के मकान के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था। मंगलवार को एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम भड़ारीपुर पहुंचकर उनके खेतों पर नोटिस चस्पा किए हैं। एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर कुर्क किए जाने वाली जमीन पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने