तमंचा, छुरा व अवैध शराब के साथ चार और दबोचे गए
उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:जिले के बिधूना क्षेत्र में बीती रात्रि पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हांथ लगी जब उसने टॉप-टेन अपराधी को 150 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। जिले के विभिन्न हिस्सों में अभियान के दौरान पुलिस दलों ने दो युवकों को छुरे के साथ जबकि एक को तमंचा व एक दूसरे को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त के दौरान किशनी-बिधूना मार्ग पर गयादीन महाविद्यालय के समीप संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ एक युवक दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने नाम अमन उर्फ गोलू पुत्र कमलेश कुमार यादव निवासी बमुराह रठगांव बताया जो टॉप-टेन अपराधी है। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 150 ग्राम से अधिक चरस भी बरामद हुआ, पुलिस ने टॉपटेन अपराधी को जेल भेज दिया है।
15 क्वार्टर शराब सहित गिरफ्तार
कोतवाली अजीतमल की महिला उप निरीक्षक नीरज शर्मा ने शुक्रवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के अमौता तिराहा से 10 कदम की दूरी हाईवे रोड कस्बा बाबरपुर की ओर जाते समय कल्लू पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर अजीतमल के कब्जे से 15 अदद देशी शराब के क्वार्टर बरामद कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये नामजद आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
धारदार हथियार समेत दो लोगों को दबोचा
थाना अयाना के उप निरीक्षक सूर्यवीर सिंह ने थाना क्षेत्र के सेंगनपुर रोड मिलक तिराहा से दीपू उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम जैनपुर कोतवाली अजीतमल एवं विशाल पुत्र धीरेंद्र कुमार निवासी ग्राम सरांय टड़वा कोतवाली अजीतमल को एक एक अदद छुरा के साथ धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए नामजद आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
तमंचा कारतूस बरामद कर भेजा जेल
औरैया कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने नारायण गेस्ट हाउस के सामने से गणेश कुमार उर्फ योगेश पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम बरमूपुर कोतवाली औरैया को तमंचा व कारतूसके साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know