औरैया में 4 महीने के अंदर बंदरों के हमले से बचने की कवायद में हुई दूसरी मौत
उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। औरैया नगर में बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन जानलेवा होता जा रहा है। बंदरों के हमले से बचने की कवायद में करीब 4 महीने पहले गौरैया तालाब के निकट रहने वाले एक अधेड़ की छत से गिरकर मौत हो गई थी वहीं शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा में छत से गिरे एक और अधेड़ की मौत हो गई।
औरैया नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी पत्रकार स्वर्गीय गिरधर गोपाल दुबे के 50 वर्षीय पुत्र राज कुमार दुबे उर्फ राजू शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपने घर की दूसरी मंजिल पर थे। उसी समय उन्हें बंदरों ने खदेड़ लिया जिससे वह हड़बड़ाहट में भागे और घर के दरवाजे पर बनी सड़क पर जा रहे ऑटो गिर पड़े। ऑटो पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में लिखित देते हुए कहा कि वह मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। बताया जाता है कि मृतक अपने मांं-बाप की इकलौती संतान थे , तथा उसके तीन बच्चे हैं। घर के मुखिया की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
बता दें कि अब से करीब 4 महीने पहले औरैया नगर में ही कानपुर रोड पर गौरैया तालाब के किनारे रहने वाले 55 वर्षीय सुरेश की भी मौत उस समय हो गई थी जब वह बंदरों से बचने की कवायद में अपने घर की छत से नीचे गिर पड़े थे। कई दिन के उपचार के बाद सुरेश ने दम तोड़ दिया था।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know