तहसील के दो कर्मचारियों की रिपेार्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तहसील के सभी कामकाज को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से तहसील पहुंचे कास्तकारों को वापस लौटना पड़ा। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र से तहसील में अपना काम काज कराने पहुंचे ग्रामीणों एवं कास्तकारों को उस समय परेशानी उठानी पड़ी जब उनको पता चला कि तहसील के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरी तहसील को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
ज्ञात हो मंगलवार को तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में एन्टीजन टेस्ट के दौरान तहसील के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों कर्मचारियों को होम आईसोलेट कराया गया एवं उनके परिजनों के भी टेस्ट लिए गए। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पूरी तहसील को सेनेटाइज कराया गया तथा तहसीलदार संध्या शर्मा ने तहसील परिसर को खाली कराया। लोगों से सोशल डिस्टेन्स का पालन करने एवं मास्क लगाने की अपील की।
उपजिलाधिकारी अजीतमल रमापति ने बताया कि तहसील के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर दो दिन के लिए तहसील के सभी कामकाज बंद कर दिया गया है। बुधवार और गुरुवार दो दिन तहसील बंद रहेगी। जिसके बाद सभी कर्मचारी बिना मास्क लगाए तहसील में प्रवेश नही कर सकेंगे। सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करना होगा। तहसील में आने वाले सभी कर्मचारियों एवं कास्तकारों को सेनेटाइज कराया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know