Top News

दिव्यांग शिक्षकों ने कोर्ट में गए साथी का किया अभिनंदन

औरैया। बीआरसी पर दिव्यांग शिक्षकों ने अपने साथी आनंद कुमार तिवारी का अभिनंदन किया। श्री तिवारी ने दिव्यांग शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने वेतन सहित सभी देयकों के भुगतान के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महानिदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देष पर सभी दिव्यांग शिक्षकों को अगस्त माह से वेतन भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। जिस पर पीड़ित शिक्षकों ने राहत की सांस ली। सभी शिक्षकों ने अगस्त माह के वेतन के साथ अब तक रोके गए समस्त वेतन भुगतान की मांग की है। इस मौके पर श्रीओम चतुर्वेदी व संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने