गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा पीड़ित पति ने थाने में दी तहरीर
घनश्याम सिंह
औरैया: बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा दुजे में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटकर गंभीर रूप सेघायल कर दिया,पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में शिवकुमार पुत्र गंगाधर निवासी पुरवा दुजे थाना बेला ने कहा है कि विगत दिवस वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी वहां से गुजर रहे रमेश चंद्र पुत्र रामभरोसे,मिथलेश पत्नी रमेश चंद्र खेत में पानी लगाने को लेकर गली-गलौज करने लगे,जिसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडो से हमलाकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया,इसके बाद पीड़ित पति-पत्नी थाने पंहुचे और थानाध्यक्ष पप्पूसिंह को कार्यवाही हेतु तहरीर दी,इस पर थानाध्यक्ष ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कराकर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।।
फ़ोटो:पीडित पति-पत्नी
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know