Top News

चारागाह की जमीन पर दबंगों का कब्जा!

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया : सहार ब्लॉक के अंतर्गत स्थित गांव जीवा सिरसानी में चारागाह की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। आरोपियों ने इस जमीन पर मकान,पेड़,तार लगाकर अवैध कवजा कर रखी है। गांव के लोगों व प्रधान की शिकायतों के बावजूद राजस्व विभाग ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाना गंवारा नहीं किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से ही उक्त जमीन पर कब्जा हो रहा है।

जीवा सिरसानी पंचायत में खसरा नंबर 991 पर करीब 15  बीघा व अन्य लगभग 50 बीघा चारागाह की जमीन दर्ज है। राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते इस जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इस जमीन पर दबंग कोई 5 बीघा तो तो कोई 10 बीघा,झोपड़ी बनाकर लोग अवैध कब्जा किए है। ग्रामीणों के साथ ही गांव प्रधान ने भी कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों से इस जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि ग्रामीणों और प्रधान की शिकायत के बावजूद कार्रवाई तो दूर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाना गवारा नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस जमीन पर जो कब्जा किये है वो लोग जिनके भूमिधरी नंबर है उनको तक अपनी जमीन पर भी समस्याएं कर रहे  है और इसमें राजस्वकर्मियों की मिलीभगत है। उन्होंने इस जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।


इनका कहना है
-हेमराज, गांव प्रधान प्रतिनिधि

'मैंने कई बार राजस्व विभाग से उक्त जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।'

लेखपाल
'उक्त जमीन पर कुछ लोगों ने 50 बीघा लगभग अवैध किये  है।'कई बार शिकायत के बाद कार्यवाही नही की गई,कब्जाधारियों का अवैध कवजा हटा के गरीबो को थोड़ा थोड़ा दे दिया जाए


-राशिद अली, एसडीएम बिधूना

'मेरे संज्ञान में मामला नही आया है। चारागाह की जमीन कब्जामुक्त कराई जाएगी और इसमें यदि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।'

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने