Top News

*घायल की स्कूटी से मिले मोबाइल व एक लाख चालीस हजार रुपये पुलिस ने परिजनों को किए सुपुर्द*

चौकी इंचार्ज याकूबपुर हेमन्त कुमार ने पेश की मानवता की मिशाल
घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरौली बंबा के निकट कानपुर से बेला की तरफ जा रहे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिर गया,जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस चौकी याकूबपुर व 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई जिस पर पंहुचे चौकी इंचार्ज हेमन्त कुमार ने एंबुलेंस द्वारा घायल को बिधूना सीएससी भेजा, घटनास्थल पर पहुंचे याकूबपुर चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार द्वारा घटनास्थल पर खंड में पड़ी स्कूटी को खंड से बाहर निकाल कर चौकी परिसर में लाया गया और जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की खोली गई जिसमें की एक एंड्राइड मोबाइल व 1 लाख 40 हजार की नकदी बरामद हुई । बरामद हुई मोबाइल व नकदी को चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार द्वारा ससम्मान उनके संबंधियों को सुपुर्द किया गया। घायल की पहचान राजीव पुत्र राम सिंह तालग्राम जनपद कन्नौज
रूप में हुई,चौकी इंचार्ज हेमन्त कुमार के इस मानवीयता की हर तरफ चर्चा हो रही है,लोगों का कहना है,जहां आज के जमाने में चंद रुपयों की खातिर आदमी अपना ईमान खराब कर देता है वहीं चौकी इंचार्ज का यह कदम बेहद सराहनीय है, इस कार्य के लिए संभ्रांतजनों ने पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति,थानाध्यक्ष बेला पप्पू सिंह, चौकी इंचार्ज हेमन्त कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।।
फ़ोटो: परिजनों को रुपये लौटाते चौकी इंचार्ज

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने