नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21 दिबियापुर:कस्बा दिबियापुर से लगे पड़ोसी गाँव उमरी में बीती रात भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी हरीओम बाजपेयी के घर में चोरी हो गयी।घटना में अज्ञात चोरो ने कुल चार मोबाइल फोन तथा खूंटी में टंगे पेटं की जेब से करीब डेढ हजार रुपये की नकदी पार कर दी। इस सम्बध में पीडित़ ने आज शनिवार को सुवह थाना पुलिस को तहरीर देते हुये कार्यवाही किये जाने की माँग की है। जानकारी के अनुसार भाकियू प्रभारी अपनी पत्नी के साथ छ्त पर सो रहे थे।जबकि छत पर बने कमरे में उनका पुत्र और भतीजा पढ़ रहा था।जो रात एक बजे के बाद सो गए। सुबह करीब पाँच बजे जब गृह स्वामी उठे तो कमरे में लगे दरवाजे का कुण्डा हटा देख शक हुआ।जब कमरे में रखे मोबाइल और पेटं से नकदी नहीं मिली। तब चोरी की जानकारी हुयी। घटना से गाँव में हडकंप मच गया।ज्ञात रहे कि पीड़ित जनपद के प्रभारी तथा प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिहं जैकी के सहपाठी मित्र हैं। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिहं ने बताया कि चोरी गये मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।जल्द ही चोर पकड़ा जायेगा।
बीती रात भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी हरीओम बाजपेयी के घर में हुई चोरी!
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know