Top News

टॉप टेनअपराधियों की तैयार की जा रही सूची ,जायेगे जेल !

उत्तर प्रदेश न्यूज21

अपराधियों के विरुद्ध जागरूकता के अभाव में नहीं हो पाती थी गवाही

क्रासर ।  जिले में कोरेना से बचाव व अपराध समीक्षा में एसपी औरेया की सराहना 

 फोटो परिचय। दिबियापुर थाने में जानकारी देते आईजी विजय भूषण
 दिबियापुर ।



दिबियापुर । प्रदेश में चाहे कितना बड़ा अपराधी हो या उसे कितने ही बड़े रसूखदार का संरक्षण प्राप्त हो लेकिन उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा इसको लेकर के प्रदेश में टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है । उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उक्त बातें शनिवार को जनपद के नए नोडल अधिकारी एवं  आईजी विजय भूषण ने दिबियापुर थाने में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि गवाहों के जागरूकता के अभाव में अपराधियों के प्रति गवाही नहीं हो पाती थी लेकिन अब गवाहों को जागरूक किया जाएगा उन्होंने कहा की टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विकास दुबे एनकाउंटर के बाद प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है साथ ही अपराधियों को खंगाला जा रहा है कोई भी कितना भी बड़ा अपराधी क्यों ना हो चाहे उसे  किसी भी व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।वही जनपद में मरीजों की संख्या 24 घंटे के अंदर अचानक दोगुनी होने पर उन्होंने कहा कि करोना के प्रति अभी भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और घरों से बिना मास्क लगाए निकलते हैं इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से नहीं कर रहे हैं ।जिसके चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है उन्होंने कहा इसको लेकर के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही पुलिस उन लोगों खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो बिना मास्क लगाकर के घर से निकलते हैं इसके पूर्व उन्होंने कोविड-19 हॉस्पिटल  दिबियापुर व  कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया ।साथ ही अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित प्रभारी थाना निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा थाने का फोर्स मौजूद रहा।


क्रासर --

दिबियापुर । जिले के नोडल अधिकारी व आई जी विजय भूषण  औरेया के आने के बाद दिबियापुर सीएचसी कोविड सेंटर एल एम 1 अस्पताल का निरीक्षण किया ,वही सीएचसी प्रभारी डा जितेंद्र यादव द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की , वही इसके बाद दिबियापुर के फफूंद चौराहे  पर अचानक रुक गए व वाहन चेकिंग की व्यवस्था परखी ,वहां से निकल रहे वाहन चालकों को बिना हेलमेट निकलने पर उनसे मास्क व हेलमेट लगाने को जागरूक किया ,इसके बाद वह नहर के नीचे भृमण पर निकल गए व बाद में थाने आकर प्रेस वार्ता कर फफूंद की तरफ निकल गए ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने