Top News

ओमिनी की टक्कर से बाइक सवार घायल

ओमिनी की टक्कर से बाइक सवार घायल

धर्मेन्द्र यादव कंचौसी/औरैया               
कंचौसी   औरैया रोड पर  पेट्रोल पम्प के समीप तेज रफ्तार ओमिनी  ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों की मदत से कंचौसी चौकी पुलिस  ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया ।शाहपुर गांव निवासी   रमेश राठौर कंचौसी से सामान खरीदकर   बुधवार सुबह बाइक से अपने घर  रहा था। बिहारीपुर पेट्रोल पम्प  के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार ओमिनी ने बाइक में टक्कर मार दी। ओमिनी  की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा।और ओमिनी अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गई हादसे में युवक लहूलुहान हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया । चौकी इंचार्ज रामप्रकाश  ने  बताया ट्रैक्टर से ओमिनी निकलवाकर हिरासत में ले लिया है। ड्राइवर फरार है ।ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने