Top News

भोजपुर में संचारी रोगों की रोकथाम के तहत स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन

भोजपुर में संचारी रोगों की रोकथाम के तहत स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन

गौरव प तेवतिया जोया उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21 जनपद गाजियाबाद

मोदीनगर । ब्लाक भोजपुर में बुधवार को संचारी रोगों की रोकथाम के तहत स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन किया गया। 
विधायक डॉ मंजू शिवाच द्वारा स्वच्छता अभियान रैली की शुरूआत हरी झंडी दिखाकर की गयी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ब्लाक भोजपुर के प्रत्येक ग्रामों में आज से 1 हफ्ते तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिससे कि मच्छरों से होने वाले रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि न फैल पाए तथा साथ ही साथ हैजा आदि विभिन्न रोगों पर रोकथाम हो सके । उन्होंने कहा आज देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है।  ऐसे समय में किसी अन्य बीमारियों का फैलना अधिक खतरे की बात है । इसे लिए इस वर्ष यह स्वच्छता अभियान अधिक महत्व रखता ह,ै क्योंकि कोरोना से वैसे ही समाज में डर व्याप्त है यदि इस समय समाज में संचारी रोग बढ़ जाता है तो अधिक खतरा उत्पन्न होगा, ऐसे हालात में स्वच्छता अभियान द्वारा संचारी रोगों को बढऩे से रोकना है ।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चौधरी कृष्णवीर सिंह ,बी डी ओ फैजल खान ,ऐडीओ शर्मा जी के साथ सभी सचिव एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने