Top News

जालौन के किसान ने एलोवेरा की फसल उगाई।!

   ब्यूरो चीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन :-आज बुंदेलखंड के जनपद जालौन में एक किसान ने एलोवेरा की फसल उगाकर उन किसानों को संदेश दिया है जो लोग मायूस होकर खेती करना बंद कर रहे है। जनपद में नई नई फसलों की पैदावार की जा रही है कही केसर तो कही तरबूज एवं सतावर की खेती की जा रही है। आपको बता दें कि जनपद जालौन के  थाना सिरसा कलार अंतर्गत आने वाले ग्राम जहटौली में किसान  ने  एलोवेरा की  औषधि खेती कर  बताया  की  इस खेती में दोगुना मुनाफा होता है इस फसल को एक बार वो देते हैं उसके बाद हर 6 महीने में इसकी कटिंग होती है।जिसकी कीमत लगभग 7 रुपये किलो के हिसाब से  बेची जाती है। किसान हर नारायण सिंह ने बताया कि इसकी पहली कटिंग 12 महीने में होती है। इसके बाद दूसरी कटिंग 6 महीने में होती है  एक हेक्टेयर में लगभग  60 हजार का खर्च आता है और पहली कटिंग पर 1 लाख 20 हजार रुपये की पैदावार होती है उसके बाद 5 साल तक कटिंग चलती रहती है इसमें ज्यादा पानी भी नहीं लगाया जाता है एलोवेरा  फेस वॉश आयुर्वेदिक क्रीम बनाने के काम में आता है। जनपद में एक तरफ कोरोना जैसी महामारी चल रही है।तो दूसरी तरफ किसान अपने हौसले बुलंद  कर रहे है। 


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने