उत्तर प्रदेश न्यूज21 नवनीत गुप्ता औरैया :- / नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मती रानी पोरवाल द्वारा नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में उचित दर विक्रेता दुकान को सृजित करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी/अपना दल कारागार मंत्री/प्रभारी मंत्री मा0 जय कुमार उर्फ जैकी से जिला औरैया के बाबरपुर अजीतमल में नियुक्त करने के लिए मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिला पूर्ति अधिकारी को बताया कि नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के अंतर्गत लगभग बीस वर्ष पूर्व उचित दर विक्रेताओ को चयनित किया गया था। लेकिन उस समय नगर की अवादी बहुत कम थी। लेकिन वर्तमान में नगर में अब सात उचित दर विक्रेता है। जिनके यहां जब भी राशन वितरित किया जाता है। तो लोगो की बहुत भीड़ इक्कठी हो जाती है। एवम आम लोगों को राशन को लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है।वहीं नगर पंचायत में कुल पंद्रह वार्ड है। जिनकी आबादी वर्तमान में लगभग 35000 से ऊपर हो गई है। ऐसी स्थति में उचित दर विक्रेताओ को नगर में चयनित किया जाना अति आवश्यक है।जिससे कि वहा हो रही इक्कठी भीड़ से लोक डॉन का उलंघन ना हो सके।और राशन आसानी से वितरित किया जा सके।अगर भीड़ ऐसे स्थान पर इक्कठी होती है।तो ज्यादा तर कोराना संक्रमण का खतरा रहता है। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की अध्यक्ष श्री मती रानी पोरवाल जिला अधिकारी अभिषेक सिंह मीणा से अपील की है, कि जल्द से जल्द नगर में कम से कम पाच उचित दर विक्रेताओं को नियुक्त करे,ताकि आम लोगों को उनका हक समय से मिल सके।और भीड़ भाड़ की स्थति पर काबू पाया जा सके।
बाबरपुर अजीतमल चेयरमैन ने नगर में राशन दुकान को नियुक्त करने की मांग की!
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know