Top News

मदद फाउंडेशन का इस कोरोना महामारी में लगातार जारी है अभियान।

           उत्तर प्रदेश  न्यूज21 अजय कश्यप
 जिला के ईंट भट्ठों पर काम करने बाले बिहार,छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों के 3000 के करीब  श्रमिकों को जिलाधिकारी औरैय्या अभिषेक सिंह,एसपी सुनीति,एडीएम, एसडीएम सदर रमेश यादव,सीओ सिटी सुरेन्द यादव की मौजूदगी में टीम के सदस्यों ने प्रवासी भट्टा मजदूर और उनके परिवारों के लिए,पानी,बिस्किट,फल,सेनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किए।
दिबियापुर औरैय्या :-औरैया जिले की प्रमुख सामाजिक संस्था अल-अकबर वेलफेयर सोसाइटी(मदद फाउंडेशन) ने संस्था गुलज़ार अहमद,आसिफ राईन,असबाब खान,प्रिंस खान के नेतृत्व में  जिलाधिकारी, अभिषेक सिंह,एसपी सुनीति,एसडीएम सदर रमेश यादव व रेलवे के बरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस कोरोना माहमारी के दौर में लॉक-डाउन से औरैय्या जनपद ईंट भट्ठों पर फंसे काम करने बाले करीब 3000 हज़ार बिहार व अन्य राज्यों के  श्रमिकों को  विशेष ट्रेन द्वारा रवाना करने के मौके पर अपनी टीम के सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन फफूंद पहुंच कर  पानी,फल,मास्क ,सेनिटाइजर,उपलब्ध कराया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद के प्रमुख व्यापारी व समाजसेवी लोगों के सहयोग से  उनकी संस्था जब से लॉक डाउन हुआ है तब से लेकर अभी तक अपने साथियों के साथ मिलकर हर परेशान लोगों तक हर सम्भव मदद पहुँचाने का काम कर रही हैं ।मदद फाउंडेशन माहमारी के इस दौर में गरीब व असहाय लोगों के लिये मसीहा बनकर आयी है तथा नि स्वार्थ सेवा की है।
इस दौरान  टीम अध्य्क्ष असबाब खान,मोहसिन खान एसओ दिबियापुर,फफूंद, एसएचओ मु. शाकिर,प्रोफेसर इक़रार अहमद शोएब राईन ,आसिफ ,अज़मत खान व गुलाम राईन व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने