Top News

थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद एटा से संजय दिवाकर की खास रिपोर्ट:-/               वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 284/2020 धारा 376, 506 भादवि* में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
                          *घटना:-* दिनांक 19.06.2020 को वादी इस्ताक खान पुत्र इमाम खान निवासी न० धनू थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 18.06.2020 को गांव के ही गौरव पुत्र दान सिंह ने वादी की पुत्री उम्र करीब 20 वर्ष के साथ तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म किया है। उक्त घटना के बाद गौरव तथा उसके चाचा व चाची कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 284/2020 धारा 376, 506 भादवि पंजीकृत किया गया।*
             *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 20.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गौरव को धरौली मार्ग तिराहे, जैथरा अलीगंज रोड के पास से समय करीब 5.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- गौरव पुत्र दान सिंह निवासी न० धनू थाना जैथरा एटा  ।

 *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी
2- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मालिक
3- आरक्षी विशाल कुमार
4- आरक्षी अनुज कुमार
5- चालक आरक्षी दीपक कुमार।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने