Top News

निर्माण कार्यों को समय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए - जिलाधिकारी

*निर्माण कार्यो में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्था पर होगी कार्रवाई - जिलाधिकारी*
*पूर्ण निर्माण कार्य की कमेटी से जांच करा कर ही किया जाए हैंडओवर - जिलाधिकारी* 

उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया ।  मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद में चल रहे शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नियोजन विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,  चिकित्सा शिक्षा विभाग आदि के द्वारा जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्य  पर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विकास परक कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्था द्वारा समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लक्षित योजनाओं को हर हाल में पूरा कराया जाय। लापरवाही करने वाली कार्यदायी संस्थाओं व विभागों को जरूरत पड़ने पर प्रभावी कार्यवाही भी करायी जायेगी। कार्यदायी संस्थाएं अपना-अपना काम गुणवत्ता पूर्वक व पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा कराएं। निर्माणाधीन कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग कदापि न किया जाय। जानबूझकर निर्माण कार्यों में देर करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाय। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास प्राथमिकतओं को विशेष रूप से ध्यान दिया जाय और समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्माण कार्य को पूरा किया जाय।_ 
_इसके साथ ही उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं पहले उनकी गुणवत्ता की जांच कमेटी गठित करके कराई जाए उसके बाद ही उसको विभाग में हैंडओवर किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य रूके थे और विभाग के पास उसका बजट आ गया है या आने वाला है तो ऐसे रुके हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।_
_बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगौतीपुर में दो करोड़ 64 लाख की स्वीकृत लागत से ट्रामा सेंटर भवन का निर्माण होना है जिसमें से एक करोड़ 32 लाख का बजट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो चुका है जिस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रामा सेंटर को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए।_ बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बृज किशोर पाठक सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।_

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने