Top News

चुर्खी पुलिस ने पकडा़ जुआ कई जुआरी चढे़ हत्थे!

 मोटरसाइकिल व नकद तथा तास की गड्डी बरा       ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
जालौन कालपी:-/ - चुर्खी थाना क्षेत्र में काफी लम्बे समय से खिल रहे जुये को आखिर पुलिस ने कड़ी घेरा बन्दी के बाद पकड़ लिया है। जिसमें कुछ लोग मौके पर पकड़ गये लेकिन कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिले छोड़कर भागनें में सफल रहे।जबकि जुआ पकड़े जाने से क्षेत्र के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं क्योंकि जुये के कारण गांव के लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार पुलिस से की थी। लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ क्योंकि थाना पुलिस के कुछ नुमाइंदो के इशारे पर ये सब लम्बे समय से चल रहा था।लेकिन आज मुखबिर की सटीक सूचना पर मौके पर दलबल के साथ पहुचे अनिल कुमार सिंह ने घेरा बन्दी कर जुहाड़ी दबोच लिए जानकारी के अनुसार काफी समय से उरई से चुर्खी के मध्य लहुरा गांव की बगिया में लंबे समय से हो रहा था जुआ जहाँ कई दूसरे गांव के जुआरियों की आमद रहती थी। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर थी जिस कारण पुलिस की किरकिरी हो रही थी तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बगिया में छापा मारा जहाँ पर मौके पर आधा दर्ज जुआरी तथा आधा दर्जन से अधिक मोटर साइकिले बरामद की गई वही पकड़े गए लोगों की जामा तलाशी में पुलिस को तास के 52 पत्ते तथा तकरीबन 9 हजार रुपये लगभग बरामद किए गए है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुये में एक लाख से ऊपर की रकम थी।जब पकड़े गये जुआ की पत्रकारों ने थाना पुलिस से जानकारी चाही तो पुलिस ने कुछ बताने को ही तैयार नही है जबकि पूरे क्षेत्र में इतना बड़ा जुआ पकड़े जाने की चर्चा जोरों पर है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने