Top News

चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल से की अभद्रता ,राजस्व नक्सा फाड़ा!

             नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21 औरैया:-/दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधेमऊ में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल को ग्राम के कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी।आरोप है,कि लेखपाल की जरीब फेंककर नक्सा को भी फाड़ दिया गया।और जान से मारने की धमकी दी गई।औरैया तहसील के मजरा सौंधेमऊ के लेखपाल जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान द्वारा चकरोड की पैमाइश हेतु उन्हें सोमवार को बुलाया गया था।जिसमें मनरेगा के तहत कार्य हो रहा है। पैमाइश में पाया कि चकरोड अधिक चौड़ा है जिस पर काश्तकारों को एतराज था।तो मैंने प्रधान से कहा कि नक्सा के अनुसार ही बनवाय।लेखपाल का आरोप है कि उनके यह कहने पर चकरोड को चौड़ा बनाए जाने का विरोध कर रहे काश्तकारों ने विरोध कर गाली गलौज कर जरीब फेंक दी व नक्सा फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । उधर लेखपाल के साथ अभद्रता की जानकारी पर लेखपाल संघ के जिला महामंत्री अशोक दोहरे सहित कई लेखपाल थाने पहुंचे और दिबियापुर इंस्पेक्टर अनिल विश्वकर्मा से रिपोर्ट दर्ज करने को कहा जिस पर दिबियापुर इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी तहरीर नही आई है ,तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने