Top News

शासन के निर्देशानुसार भी नहीं बनाए गए राशन कार्ड!

               उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता           औरैया/ जिला औरैया की अपना दल एस की जिलाध्यक्ष रानी दोहरे द्वारा राज्य मंत्री/लोक निर्माण विभाग कारागार मंत्री/औरैया प्रभारी मंत्री को एक बार फिर अवगत कराया गया है, कि जिला औरैया के अधिकारियों का इतना ढीला रवैया है। कि शासन के निर्देशों का कोई पालन ना करने की कसम खा रखी है।बताते चले कि पिछले महीनों से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिन गरीब परिवारों के राशन कार्ड बने नहीं है। उन लोगो के राशन कार्ड बनाए जाने का आदेश दिया था।ताकि लोगो को समय रहते राशन मिल सके।लोगों ने सारी प्रक्रियाएं करके अपने अपने दस्तावेजों को जिला खाद्य आपूर्ति औरैया में जमा भी किए।परंतु खाद्य आपूर्ति विभाग औरैया द्वारा गरीबों के राशन कार्ड को आज तक नहीं बनाया गया। एक मामला नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल का उजागर हुआ है, कि नगर पंचायत ने 194 पात्र गरीब लोगो के राशन कार्डो की सूची उपजिलाधिकारी अजीतमल को प्रेषित की थी। परन्तु महोदय के द्वारा आज तक कोई भी राशन कार्ड को निर्गत नहीं करवाया गया है। राशन कार्डो के निर्गत ना होने से गरीबी रेखा से जुड़े लोगों को उनका राशन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए लोगों में भी जिला के अधिकारियों के खिलाफ बहुत आक्रोश है।सभी नगरवासी व अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने पुना फिर से  अपील कि है, कि गरीबो का उनका हक ना छीना जाए।और समय रहते प्रशाशन उनके राशन कार्डो को मुहैया कराए।                           

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने