Top News

सूने पड़े घर में चोरों ने किया हाथ साफ लाखों नगदी और जेवर ले उड़े।

रिपोर्ट:- महेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज़21
जालौन:-/मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एको का है जहां पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और घर में रखे गहने कीमती सामान रुपए सहित कई चीजें लेकर फरार हो गए बताया जा रहा है कि एको निवासी राधेश्याम राठौर पुत्र श्री गोपाल राठौर पंजाब में रहते हैं उनके घर पर उनकी बूढ़ी मां एक भतीजा रहता है बीती रात उनकी मां व भतीजे दूसरे बने हुए मकान में सोने के लिए चले गए चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर घर में रखे सामान अलमारी बेड बक्से को तोड़कर उसमें रखे सोने के गहने दो मंगलसूत्र चार चूड़ी सहित रुपए चोरी कर फरार हो गए सुबह जब मां ने आकर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है तो उन्होंने इसकी सूचना मोहल्ले वालों को दी मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर जांच के निर्देश दिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने