कृषि राज्य मंत्री सहित विधायको ने डीएम ,एसपी संग कोरेना संक्रमण की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी
औरेया । मंगलवार को जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस औरैया में उप्र सरकार के कृषि राज्यमन्त्री लाखन सिंह राजपूत , विधायक सदर औरैया रमेश दिवाकर, विधायक बिधूना प्रतिनिधि देवेश शाक्य के साथ जनपद में कोरोना संक्रमण की स्थिति, रोकने के सम्बन्ध में तैयारी व जनता में जागरूकता आदि के संबंध में महत्वपूर्ण वार्ता की गई। वार्ता के बाद कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता करते हुए जिले में सरकार के निर्देशन में जिले के कार्य कर रहे जिलाधिकारी व एसपी औरेया कोरेना से बचाब व राहत दिलाये जाने अच्छा कार्य किया इसके लिए उन्होने धन्यवाद भी दिया और राहत कार्य तेजी से चलाए जाने के निर्देश दिए वही बाहर से आ रहे लोगो को तुरन्त चेकअप कराकर उनको क्वार्टइंन किया जाय जिसे पाजिटिब हो उसको वहाँ से हटाकर तुरन्त कोविड अस्प्ताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जाए । इस समय जिले में 6 लोग पाजिटिब है जिनका उपचार चल रहा है ,वही जिले की कानून व्यवस्था पर भी निर्देश दिए गए कि जिले में अपराध कम हो और करप्शन न हो ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know