पुलिस अधीक्षक औरैया ने बिधूना कोतवाली के समस्त स्टाफ को कोविड-19 के बचाव के उपाय बताए
क्रासर । बिधूना नगर में एसपी ने पैदल गस्त भी किया
औरैया । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति द्वारा बिधूना कोतवाली के समस्त स्टाफ को कोविड-19 के बचाव के उपाय बताए गये जिसमें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या मुजरिम को थाने में लाते समय सबसे पहले उस व्यक्ति को मुंह ढकने को कहा जाएगा अगर उसके पास मुंह ढकने को कुछ नहीं है तो उसको मास्क उपलब्ध कराया जाएगा इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में जाते समय लोगों से पूछताछ करते समय विशेष सावधानियां बरतने को कहा गया कि जिसमें किसी व्यक्ति को पकड़ते समय उसके मुंह से उचित दूरी बनाई जाए जो कम से कम 2 मीटर बनाये आदि महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी बिधूना रामसहाय सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा। वही पुलिस अधीक्षक औरैया सुनीति, क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह मय पीआरओ पुलिस अधीक्षक औरैया अखिलेश जायसवाल, कोतवाली प्रभारी बिधूना राम सहाय मय पुलिस बल द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व जनपद में प्रभावी लॉक डाउन के द्रष्टिगत कस्बा बिधूना में भ्रमण कर लोगों से अपील की गई कि आप सभी अपरिहार्य स्थिति में ही घर से बाहर निकले आपस में एक दूसरे से उचित सामाजिक दूरी बनाकर रखे प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है और दो पहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति चले जिसमें वह मास्क और हेलमेट दोनों का प्रयोग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र भ्रमण करते समय यहां पाया गया कि यहां पर लोगों द्वारा उचित दूरी बनाई जा रही है व नियमों का पालन किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know