ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी / उत्तर प्रदेश न्यूज़21 /जालौन
कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाऊ बाबा डेरी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है बताया जा रहा है कि रामदीप पुत्र सरमन सिंह यादव अपने मामा गंभीर सिंह यादव कोटेदार के यहां दोनापुर में रहता था ।
वह किसी काम से कुठौंद से दोनापुर जा रहा था । उसी समय आ रही तेज रफ्तार ब्रेजर कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया आसपास आ रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुठौंद भेज दिया ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know