क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने अवैध खनन रोकने को पुलिसकर्मियों की टीमें की गठित
पुलिस की सख्ती से खनन करने वालों में मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश न्यूज21बिधूना औरैया। बिधूना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन न हो सके इसके लिए सीओ बिधूना ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए खनन रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की टीमें गठित की है। पुलिस की सख्ती से खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।बिधूना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नजरों से
बचते हुए अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराए जाने की मिल रही शिकायतों को क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने काफी गंभीरता से लेते हुए बुधवार को बिधूना सर्किल से संबंधित सभी थाना क्षेत्रों में खनन रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया है कि उनके द्वारा गठित की गई पुलिस टीमों के साथ खनन रोकने की कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी से भी प्रत्येक पुलिस टीम की मांग पर कम से कम नायब तहसीलदार स्तर के किसी राजस्व विभाग के अधिकारी को भी उनके साथ भेजें जाने की मांग की गई है।
क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा और खनन करने कराने वाला चाहे जितनी ऊंची पहुंच वाला हो बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्राधिकारी की सख्ती से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर कोतवाल रामसहाय सिंह उपनिरीक्षक अख्तर अली उदयवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know