Top News

*विजई का पुरवा गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम*

*विजई का पुरवा गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम*

उत्तरप्रदेश न्यूज21 कंचौसी।औरैयादिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम
पंचायत नोगवा के मजरा विजई का पुरवा गांव में एक कोरोना
पॉजिटिव मिलने पर गांव सहित कंचौसी कस्बे में हड़कंप मच गया ।क्योकि गांव के लोगो का कंचौसी कस्बे दिनभर आना जाना रहता है। सूचना मिलने पर  सीएचसी सहार से  स्वास्थ्य विभाग  की टीम गांव पहुंची ।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के सभी लोगो की थर्मल सिकनिग कर नाम नोट किये ।वही विजई का पुरवा गांव निवासी इंद्रेश यादव पुत्र मुलायम सिंह महाराष्ट्र से 16 मई को पत्नी बेबी व अपने पुत्र नितिन के साथ गांव आये थे ।  गांव के लोगो बिना चेकअप के  घर मे रहने पर विरोध किया और चेकअप कराकर  इंद्रेश परिवार सहित गांव के बने धर्मशाला में रहने को कहा।चेकअप कराने के रिपोर्ट पॉजिटव आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार के कोविड 19 के डॉ राजेश कुमार व उनकी टीम ने घर के चार सदस्यों को एम्बुलेंस से सौ सैय्या अस्पताल चिचौली भेजा गया।वही कल रात्रि इंद्रेश की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी । पूरे गांव को ग्राम प्रधान पति विवेक दुबे ने सेनेटाइज करवाया। मौके पर कंचौसी चौकी इंचार्ज रामप्रकाश उनके हमराही मौके पर मौजूद रहे गांव के सभी लोगो को घरो में रहने की हिदायत दी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने