धर्मेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी /औरैया
थाना दिबियापुर क्षेत्र के बिहारीपुर गांव मे किक्रेट खेल रहे लड़कों के आपसी विवाद के मामले मे एक लड़के ने दूसरे लडके को बल्ला मारकर घायल कर दिया जिससे एक लड़के का सिर फट गया।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
बिहारीपुर के शिखर कुमार शुक्ला पुत्र दिनेश कुमार शुक्ला ने दी तहरीर मे बताया कि मै पावर हाउस के पास गांव के लडको के साथ किक्रेट खेल रहा था कि उसी समय गाँव के ही हर्ष सिंह पुत्र विपिन सिंह आकर झगड़ा करने लगा कुछ गांव के ही लोगो ने आकर मामला शांत करा दिया तभी अचानक पीछे से हर्ष सिंह ने सिर पर बल्ला मार दिया जिससे सिर फटने से गम्भीर चोट आई ।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की बात कही हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know