नौगवां प्रधान ने ज़िला प्रशासन से की घर वापस लाने की मांग
धर्मेन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी : पूरे देश मे कोरोना संक्रमित बीमारी के चलते देश के कई राज्यो में मजदूरी या अन्य कार्य से नौगवां ग्राम पंचायत के लोग फंसे हैं। नौगवा ग्राम प्रधान प्रियंका दुबे ने गांव फंसे आधा सैकड़ा लोगो की एक सूची बनाकर जिला मुख्यालय में कोरोना नियंत्रण कक्ष 11 में दी । इस सूची में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा , पंजाब आदि राज्यों में लोग फंसे हुए हैं।ग्राम प्रधान ने इन लोगो को वापस लाने की सरकार से मांग की है। विभिन्न राज्यों में फंसे इन लोगो का लाक डाउन के चलते काम धंधा ठप पड़ा है।रोजी रोटी चलाने का कोई विकल्प नही है ।इसलिए लोग सुरक्षित घर वापस आना चाहते हैं ।ग्राम प्रधान ने बताया कि अन्य ग्राम पंचायतों के लोग भी फंसे उनकी जानकारी की जा रही है सूची बनाकर जिला प्रशासन को दी जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know