अमित चतुर्वेदी/ उत्तर प्रदेश न्युज21
दिबियापुर । जबसे कोरोना कॉल प्रारंभ हुआ है तब से सपोर्टिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा सैनिटाइजेशन , भोजन वितरण , मास्क वितरण, जन जागरण इत्यादि सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं । इसी क्रम में गुरुवार को संस्था द्वारा टैंकर में लगी फागिंग मशीन से पूरे नगर दिबियापुर ,ग्राम ककराही व दिबियापुर थाने को बृहद रूप से सैनिटाइज किया गया । सैनिटाइजेशन कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक दिवाकर पांडेय , सचिव आशीष मिश्रा , धीरज शुक्ला, गगन पांडेय , अमित पांडेय , हिमांशु गुप्ता , बसंत राजपूत, आशू मिश्रा, संगम मिश्रा , आशीष बाजपेई, ओम पांडेय , मुकेश राजपूत , दीपक त्रिवेदी, लाल जी पोरवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे संस्था के सदस्यों ने स्वयं फागिंग मशीन चला कर सैनिटाइजेशन किया। संस्था के संरक्षक दिवाकर पांडेय ने कहा कि समाज के लिए संस्था सदैव उपस्थित रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know