उत्तरप्रदेश न्यूज21 औरैया एसडीएम राशिद अली खान क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप ने अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की दी चेतावनी
बिधूना औरैया। शासन द्वारा अवैध खनन पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बिधूना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी तहसीलदार कोतवाल मौके पर पहुंच गए लेकिन इसके पूर्व ही अवैध खनन करने वाले मौके से बच कर भाग गए।
शासन द्वारा अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बिधूना क्षेत्र में रुरूगंज रूरूकला बेला के आसपास व ऐरवाकटरा क्षेत्र में कुछ खनन माफिया पुलिस प्रशासन की नजरों से बचते हुए जेसीबी मशीनें लगाकर मिट्टी का बड़े पैमाने पर खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मिट्टी ढो रहे है। रूरूकला के समीप करियापुर खेरे पर अवैध रूप से हो रहे मिट्टी के खनन की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी राशिद अली क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह तहसीलदार गौतम सिंह कोतवाल इंचार्ज रामसहाय सिंह रुरुगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद आदि पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक खनन करने वाले मौके से भाग जाने में सफल रहे।
अवैध खनन के मामले को लेकर उप जिलाधिकारी राशिद अली व क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने रुरुगंज चौकी प्रभारी को क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन न होने देने के सख्त निर्देश दिए । क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया है कि इस खनन के मामले में खनन करने वालों के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know